ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवंगत नेता चार्ली किर्क को मरणोपरांत “प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम” से सम्मानित किया है। यह अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

बिहार में सियासी हलचल तेज — उपेंद्र कुशवाहा के साथ बीजेपी नेताओं की देर रात 4 बजे तक चली बैठक, आगामी चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और ऋतुराज सिन्हा ने भी आज उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक समीकरणों पर अटकलें तेज हैं।

इस बीच, AAP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर — ट्रंप ने कहा कि “रूस-यूक्रेन युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मौतों के मामले में सबसे भयावह त्रासदी बन चुका है।”

इजरायल के दबाव के बाद हामास ने चार और बंधकों के शव सौंपे हैं।

दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

वहीं, अमेरिका से बड़ी खबर — भारतीय मूल के एनालिस्ट एशली टेलिस को चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *