ब्रेकिंग न्यूज़ 14 अक्टूबर 2025

SHARE:

हरियाणा में IPS पूरन कुमार केस में बड़ा अपडेट — पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने उनकी पत्नी से 15 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। इसी बीच WHO ने कोल्ड्रिफ, रेस्पीफ्रेश TR और रिलाइफ कफ सिरप पर वैश्विक चेतावनी जारी की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ब्राजील के उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से अहम चर्चा करेंगे।

बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी ने राघोपुर सीट से चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया, जिससे तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच मुकाबले की संभावना खत्म होती दिख रही है।

दुर्गापुर रेप केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तरकाशी में आज 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

बिहार में जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के सभी 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया, वहीं सीट बंटवारे पर नाराज मांझी और कुशवाह को बीजेपी ने मनाने में सफलता हासिल की।

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण GRAP-1 लागू किया गया है।

जैसलमेर में बस में लगी आग से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

भारतीय डाक विभाग ने घोषणा की है कि अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं 15 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी।

बिहार की लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज बीजेपी में शामिल हुईं, वहीं CPI (ML) ने अपने 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

हरियाणा में एक ASI ने आत्महत्या कर दी, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार का जिक्र किया गया है। इस मामले में एडीजीपी वाई पूरन कुमार के आवास पर सुखबीर बादल और चिराग पासवान पहुंचे।

राहुल गांधी ने भी चंडीगढ़ में पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की।

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता पूनम सत्यम की हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया।

आंध्र प्रदेश में गूगल 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा और डेटा सेंटर बनाएगा।

जुबिली हिल्स उपचुनाव से पहले SST टीम ने 25 लाख रुपये नकद बरामद किए।

मुख्य सुर्खी:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 अक्टूबर का अंबाला दौरा रद्द किया गया है।

हरियाणा पुलिस के ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *