बिहार एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल — बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी, चिराग, मांझी और कुशवाहा को भी मिला सम्मानजनक हिस्सा

SHARE:

पटना: लंबे मंथन और खींचतान के बाद आखिरकार बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इस समझौते के तहत जदयू और बीजेपी अब बराबर संख्या में यानी 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेंगी।
चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गई हैं। इस सीट शेयरिंग समझौते के बाद एनडीए के सभी घटक दलों में खुशी का माहौल है। नेताओं ने इसे “सौहार्दपूर्ण और एकजुट निर्णय” बताया है।

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा ने सोशल मीडिया के ज़रिए सीट बंटवारे की आधिकारिक जानकारी साझा की।
दोनों नेताओं ने लिखा — “हम एनडीए के सभी साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। बीजेपी – 101, जदयू – 101, LJP (R) – 29, RLM – 06, HAM – 06।”

संजय झा ने कहा कि “एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने के लिए संकल्पित हैं।”
वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने भी लिखा — “बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।”

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार जदयू को 14 सीटें कम मिली हैं, जबकि बीजेपी की 9 सीटें और HAM की 1 सीट घटी है। फिर भी, समझौते को लेकर सभी दलों ने सकारात्मक रुख अपनाया है।एनडीए के इस फॉर्मूले से यह साफ हो गया है कि अब बिहार में मुकाबला साफ-सुथरा और जोश से भरा होने वाला है।
एनडीए के अंदर अब सभी दल एक मंच पर — “एक लक्ष्य, एक मिशन: फिर से एनडीए सरकार।”

📰 किन्नी टाइम्स – सटीक खबर, सबसे पहले!

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *