जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पीके के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार

SHARE:

बिहार चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के खुद चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

जारी सूची के मुताबिक, लोरिया से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल (निर्मली) से राम प्रवेश यादव, पूर्णिया (बायसी) से मोहम्मद शाहनवाज आलम और मधेपुरा (आलम नगर) से सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इसके अलावा, दरभंगा से आर.के. मिश्रा, मुजफ्फरपुर से प्रसिद्ध चिकित्सक अमन कुमार दास, रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, और छपरा से जयप्रकाश सिंह को टिकट मिला है।

सोनपुर से चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ. अरुण कुमार, केवटी से बिल्लू साहनी, और हरसिद्धि से अवधेश राम भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, बिहारशरीफ से दिनेश कुमार और पटना (कुम्हरार) से के.सी. सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान, परबत्ता से बिनय कुमार वरुण, मांझी से वाई.बी. गिरी और मोरबा से डॉ. जागृति ठाकुर का नाम शामिल है।

जन सुराज के वरिष्ठ नेता उदय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “पीके लड़ेंगे या नहीं, यह आने वाले दिनों में तय होगा। तीन से चार दिन में पार्टी सभी 241 सीटों की पूरी सूची जारी कर देगी।”

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *