1. टिकटॉक डील पर आज ट्रंप-शी जिनपिंग की अहम मुलाक़ात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टिकटॉक डील पर फाइनल बातचीत करेंगे। इस बैठक से टिकटॉक के भविष्य का रास्ता साफ़ हो सकता है।
2. सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का निरीक्षण करेंगे।
3. कांग्रेस की दिल्ली बैठक
कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में बैठक करेगी। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
4. दिल्ली दंगा केस में सुनवाई
शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
5. DUSU चुनाव के नतीजे आज
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम आज शाम तक घोषित किए जाएंगे।
6. भारत की इज़राइल-फिलिस्तीन नीति
महात्मा गांधी के समय से लेकर आज तक भारत की फिलिस्तीन नीति में कई बदलाव आए हैं। इज़राइल के साथ बढ़ती करीबी के बावजूद भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाने के पक्ष में वोट किया।
7. सचिन यादव का शानदार प्रदर्शन
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम से भी लंबा भाला फेंककर चौथा स्थान हासिल किया। भले ही वे मेडल से चूक गए, लेकिन अब उन्हें भारत का नया “भाला फेंक बाहुबली” कहा जा रहा है।
8. ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बताया कि 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था। यह तीनों सेनाओं के संयुक्त समन्वय का नतीजा था और इस तरह से योजना बनाई गई थी कि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।
9. एशिया कप से बाहर अफगानिस्तान
नुवान तुषारा की घातक गेंदबाजी और कुसाल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। अफगान टीम तीन मैचों में सिर्फ 2 अंक जुटा सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
10. अडानी ग्रुप को बड़ी राहत
सेबी (SEBI) ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी। जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिले, इसलिए अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स और गौतम अडानी समेत सभी पर लगे आरोप खारिज कर दिए गए।
11. कंगना रणौत के खिलाफ मनाली में विरोध
बीजेपी सांसद कंगना रणौत को मनाली में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। लोगों ने “कंगना वापस जाओ” के नारे लगाए।
12. ट्रंप ने मोदी संग करीबी का दावा दोहराया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी हैं।
13. EU ने भारत पर जताई नाराज़गी
यूरोपीय संघ (EU) ने भारत से नाराज़गी जताते हुए नया एजेंडा पेश किया है।
14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग घोटाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 3.46 मिनट की पार्किंग के लिए 500 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। जांच में इसे घोटाला बताया जा रहा है।
15. भारत खरीदेगा और हेरॉन ड्रोन
पाकिस्तान की बढ़ती टेंशन के बीच भारत इज़राइल से और हेरॉन ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है








