लंदन में सबसे बड़ा प्रवासी-विरोधी प्रदर्शन, एक लाख लोग सड़कों पर उतरे

SHARE:

लंदन की सड़कों पर शनिवार को हालिया इतिहास का सबसे बड़ा प्रवासी-विरोधी मार्च हुआ। इस प्रदर्शन में करीब 1 लाख लोग शामिल हुए। यह रैली “यूनाइट द किंगडम” नाम से आयोजित की गई थी, जिसे प्रवासी और इस्लाम विरोधी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने आयोजित किया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इसमें 26 पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लंदन पुलिस के सहायक आयुक्त मैट ट्विस्ट ने हमलों को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की, उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *