होटल से खाना खाकर लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में गई जान

SHARE:

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, आकाश नाम का युवक अपने दोस्त के साथ खाना खाकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक एक क्रेन से टकरा गई। टक्कर के दौरान आकाश सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर क्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

जानकारी के मुताबिक, आकाश नामक युवक अपने दोस्त अविनाश के साथ होटल से खाना खाकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक एक क्रेन से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा आकाश क्रेन के पहिए के नीचे आ गया और सिर कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक मालिक और आकाश का दोस्त अविनाश को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अविनाश ने आरोप लगाया कि क्रेन चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और गाड़ी उनकी तरफ मोड़ दी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद आरोपी चालक क्रेन वहीं छोड़कर फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *