बिहार कैबिनेट की बड़ी सौगात आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ा, कन्या विवाह मंडप और सोलर लाइट योजना को मंजूरी

SHARE:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई. सीएम नीतीश ने 25 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी. सरकार ने जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया, वहीं थानों में सीसीटीवी लगाने और नए संस्थानों के निर्माण पर भी हरी झंडी दे दी इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति दे दी. 8053 पंचायत में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट के तहत 100 करोड़ स्वीकृत किए गए.

किया जाएगा स्थापन
वहीं मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी कैबिनेट ने किया मंजूर. कैबिनेट ने बिहार के छह शहरों में एलपीजी आधरित शवदाह गृह बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी इसके तहत छह शहरों पटना, गया जी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में एलपीजी आधारित शवदाह गृह स्थापना एवं संचालन किया जाएगा.

मजबूत करने तक का किया फैसला
इन शवदाह गृहों का संचालन ईशा फाऊंडेशन (कोयंबटूर) लीज पर करेगा. बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है आज सीएम नीतीश ने कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आज के कैबिनेट में इनमें विकास योजनाओं से लेकर कर्मचारियों के हित और कानून-व्यवस्था मजबूत करने तक के फैसले शामिल हैं.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *