1.i Phone 17 लॉन्च – आज Apple अपना नया iPhone 17 पेश करने जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
2.उपराष्ट्रपति चुनाव – एनडीए सांसद सुबह नाश्ते की बैठकों में शामिल होंगे और आज उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया होगी।
3.फ्रांस में राजनीतिक संकट – अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांकोइस बेरो इस्तीफा देंगे।
4.नेपाल में सोशल मीडिया बैन खत्म – विरोध और हिंसा के बाद नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।
5.नेपाल में हिंसा और इस्तीफा – अब तक हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
6.भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट – नेपाल में बढ़ती हिंसा को देखते हुए भारत ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
7.मेहुल चौकसी केस – मुंबई की आर्थर रोड जेल भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी को रखने के लिए तैयार की गई है।
8. आधार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – कोर्ट ने आधार कार्ड से जुड़े अहम बिंदुओं को स्पष्ट किया।
9. सोने का ऐतिहासिक पल – 30 साल बाद सोने का राजतिलक हुआ है, जिसे लेकर बाजार में चर्चा है।
10. दिल्ली में मौसम का असर – राजधानी दिल्ली और आसपास आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है।



