दिल्ली NCR मे आज आंधी और तेज बारिश का अलर्ट किया गया है जबकि दूसरी ओड़ उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फिलहाल बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
बारिश ने अपना कहर उठाया हुआ है बहुत से राज्यों मे जाम कर बरसात हुई ही कुछ राज्यों की स्तिथि बहुत खराब हो गई है जेसे पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश। दिल्ली NCR को मोसम विभाग ने आज आंधी तूफान का अलर्ट किया है जहा दक्षणी-पश्चिमी राजस्थान मे भारी बारिश की चेतावनी।
दिल्ली NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में आज मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 9 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10 और 11 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर से तराई इलाके के जिलों में बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
पंजाब के हालात
पंजाब में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं और अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन अब मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन तक बारिश से राहत मिलेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर से सटे हरियाणा में भी मौसम का असर दिखेगा। यहां 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 11 और 12 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं।



