कोलकाता में शर्मनाक घटना: युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस ने शुरू की छानबीन

SHARE:

हाल ही में कोलकाता में एक बहुत शर्मनाक घटना सामने आई है जहा दो परिचितों ने  20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया । अव्यवस्थित हालत में घर पहुच कर  अपने परिवार के सदस्यों को यह बात बताई तो उन्होंने पास ही के थाने में शिकायत दर्ज करवाइए पुलिस की छानबीन जारी है ।

बंगाल में गैंगरेप की वारदात

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके का है। यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती का कथित तौर पर उसके दो परिचितों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया।
युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और घबराई हुई हालत में अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घर के सदस्यों का कहना है कि इन दोनों  युवकों ने पहले युवती को उसके जन्मदिन को मनाने के लिए बुलाया था फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पूजा के नाम का दिया था झांसा!

पीड़िता का कहना है कि वह कुछ महीने पहले ही चंदन मलिक नामक व्यक्ति से मिली थी। उसने पीड़िता को बताया था कि वह दुर्गा पूजा में एक बड़ा पदाधिकारी है और उसे भी पूजा के किसी कार्य में लगवा सकता है और यह कहकर उसने युवती का विश्वास जीत लिया इसके बाद चंदन ने युवती को अपने दोस्त दीप नाम के व्यक्ति से मिलवाया इन दोनों ने उसे यह कहकर फसाया  कि वह पूजा के अफसर में उसे बड़ी और अच्छी जिम्मेदारी दिलवा सकते हैं। इसी बीच उनकी बातचीत शुरू हो गई और शुक्रवार की रात दोनों ने युवती को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जैसे तैसे बुरी हालत में घबराई हुई युवती अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को यह बात बताई तो उन्होंने शनिवार की रात को  नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा  दी।

फ्लैट मे बर्थ्डै पार्टी के बहाने युवती को बुलाया 

आरोप है कि पीड़िता के परिचित चंदन और दीप ने उसे जन्मदिन मनाने का झांसा देकर दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके के एक फ्लैट में बुलाया।
शुरुआत में दोनों ने युवती के साथ खाना खाया। लेकिन जैसे ही उसने घर जाने की बात कही, आरोपियों ने दरवाज़ा बंद कर दिया और फिर कथित तौर पर उसका सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि हरिदेवपुर इलाके से सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिली है और आरोपियों की तलाश जा रही है उन्होंने घटनास्थल पर जाकर सबूत इकठे किए है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *