गाजियाबाद: आज रात से दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का होगा अभ्यास

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के अभ्यास और मुख्य कार्यक्रम के चलते दिल्ली में दो दिन व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक एवं बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक भोजपुर, आईएमएस डासना, आईपीईएम और यूपी गेट से भी दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बार्डर एरिया में भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जीटी रोड पर सीमापुरी बार्डर और भोपुरा बार्डर पर वाहनों का दबाव रहेगा।

यहां होगी दिल्ली में कामर्शियल वाहनों की नो एंट्री

एनएच-नौ पर यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर होते हुए हल्के, मध्यम एवं भारी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।

मोहननगर से सीमापुरी होते हुए व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित।

भोपुरा बार्डर, सूर्यनगर, खजूरी पुस्ता मार्ग और लोनी बार्डर से भी सभी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा।

डीएमई पर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर एवं भोजपुर एंट्री, आईएमएस डासना, आइपीईएम कालेज एंट्री से दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

हेल्पलाइन

यातायात कंट्रोल रूम -9643322904

यातायात निरीक्षक प्रथम अजय कुमार– 9219005151

यातायात निरीक्षक तृतीय संतोष कुमार सिंह– 7398000808

यातायात निरीक्षक चतुर्थ मनोज कुमार सिंह- 8130674912

यातायात निरीक्षक पंचम संतोष चौहान- 7007847097

यातायात निरीक्षक षष्टम विनय कुमार राय- 8787066787

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *