किन्नी टाइम्स:मॉर्निंग की ताजा खबर, 06 अगस्त: ट्रंप की नई धमकी, रूस पहुंचे अजित डोभाल, उत्तरकाशी में तबाही…पढ़ें अपडेट्स

SHARE:

🌲प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए सेंट्रल विस्टा भवन का करेंगे उद्घाटन

ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे के मामले पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

🌹 शिवसेना (यूबीटी) पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे आज दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आएंगे

🌹बिहार के सरकारी स्कूलों में मृतक के आश्रितों की नियुक्ति आज

🌻अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर

1. अमेरिका से तनातनी के बीच रूस पहुंचे अजित डोभाल

🌲भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल मंगलवार को रूस पहुंचे हैं। रूसी मीडिया ने डोभाल के मॉस्को पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में वह कई अहम बैठकें करेंगे। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता भी शामिल है।

🌹2. ट्रंप की नई धमकी, 250% तक लगाएंगे टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड टेंशन बढ़ाते हुए फार्मास्युटिकल इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सेमीकंडक्टर पर भी नया टैक्स लगाने का संकेत दिया है। भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने पर भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। इस फैसले से भारत पर बुरा असर होने की आशंका है

🌹3. उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत

उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। यह घटना बड़कोट के पास की है। बादल फटने से पहाड़ी मलबा गांव में घुस गया। धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है। अभी तक 4 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर धामी से बात की है। खबर विस्तार से

🌹4. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की दबने से मौत हो गई और कई घायल हो गए। कांवड़ यात्रा में भाग लेने के लिए राजस्थान समेत देशभर से हजारों लोग पहुंचे थे, जिससे व्यवस्था चरमरा गई।

🌹5. रूसी तेल पर आखिर भारत को क्यों धमकी दे रहे ट्रंप?

ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने और उसे बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। वह अमेरिकी तेल हितों की रक्षा करना चाहते हैं। भारत, रूस से तेल खरीदकर वैश्विक कीमतों को प्रभावित कर रहा है।

🌹अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें

1. चीन पर मेहरबानी क्यों? भारत विरोधी रुख पर घर में घिरे ट्रंप

2. ब्रह्मोस मिसाइल, नाइट साइट, ड्रोन की खरीद को मंजूरी

3. पाकिस्तानी संसद के दोनों सदनों के विपक्ष के नेता अयोग्य

4. उत्तरकाशी के बाद मनसा देवी मंदिर इलाके में लैंडस्लाइड

5. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

🌹अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें

1. लोकसभा में विपक्ष ने लगाए SIR बंद करो के नारे

2. भारत आकर द ग्रेट खली से पंजाबी सीखेंगे जॉन सीना

3. एक दिन में 70 करोड़ के पार पहुंचा यूपीआई ट्रांजेक्शन

4. फार्मा कंपनी मेडिस्टेप हेल्थकेयर का आईपीओ 8 को खुलेगा

5. चीन भी खरीदता है रूस से तेल, फिर निशाने पर भारत क्‍यों?

किरण सिंह तंवर
किन्नी टाइम्स

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *