किन्नी टाइम्स:मॉर्निंग की ताजा खबर, 05 अगस्त: ट्रंप को भारत का पलटवार, राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ फटकार! शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज… पढ़ें अपडेट्स

SHARE:

🌻झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार
🌻प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए संसदीय दल को करेंगे संबोधित

🌻अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर…

1. ट्रंप की तेल वाली धमकी पर भारत का पलटवार
🌻भारत ने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आलोचना करने वाले देश भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। भारत ने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए रूस से तेल खरीदा। यूरोपीय संघ का रूस के साथ व्यापार भारत से कहीं ज्यादा है। खबर विस्तार से

2. खिसियाए ट्रंप क्यों दे रहे एक के बाद एक धमकी
🌻अमेरिकी सरकार बीते कुछ दिनों से भारत के लिए आक्रामक दिख रही है। कई दूसरे नेताओं के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप के इस आक्रामक रवैये पर अमेरिकी एक्सपर्ट माइकल कुलेगमेन ने कहा है कि दरअसल यह उनकी यूक्रेन में युद्ध ना रुकवा पाने की टीस है।

3. राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
🌻कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की। इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने राहुल के बयान पर असहमति व्यक्त की। खबर विस्तार से

4. झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन
🌻झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें 19 जून 2025 को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की।

5. भारत की जीत का जश्न यूं मना रहे थे गावस्कर
🌻भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक सीरीज का अंत बराबरी पर हुआ। पांचवें टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराया, जिससे सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई। इस जीत के बाद सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा यूं जश्न मनाते नजर आए।

🌻अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें

1. कांग्रेस की लाइन से अलग हटकर मनीष तिवारी का बयान
2. यूक्रेन का अटैक, रूस के तेल डिपो में लगी आग
3. भारत के साथ आर-पार के मूड में ट्रंप, ताक पर रिश्‍ते
4. वोटर लिस्ट के SIR को लेकर तमिलनाडु में होने लगा विवाद
5. क्या बड़े बदलाव की तैयारी में है सत्ता पक्ष?

🌻अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें

1. रूसी तेल पर भारत का साथ, चीन का समर्थन
2. शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में राहुल गांधी होंगे शामिल
3. हम 20 साल बाद साथ हैं… राज ठाकरे का सवाल
4. बिहार के बाद अन्य राज्यों में SIR की तैयारी
5. जम्मू-कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है?

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *