हापुड़ जिले के क्षेत्र गांव हसुपुर में एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला दब गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार घर में सो रहा था।
क्षेत्र गांव हसुपुर में रविवार देर शाम से शुरू हुई बारिश गरीब के लिए आफत बन गई। मजदूर का आशियाना झमाझम बारिश के साथ गिर गया, जिसमें दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए मेरठ के लिए देकर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव निवासी श्यामलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान की छत लोहे के गटर और मिट्टी का बनी हुई है। रविवार की रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। शाम से शुरू हुई बारिश देर रात को तेज हो गई। बारिश तेज होने से श्याम लाल के मकान की छत भरा भर करते हुए गिर गई। छत गिरने से परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान श्याम लाल के घर आई उसकी रिश्तेदारी महिला रूपवती घायल हो गई।
जैसे तैसे कर घायल को मकान के मलबे से बाहर निकलते हुए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर दशा को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम अंकित वर्मा ने बताया कि मौके पर राजस्व की टीम भेजकर संबंधित घटना की रिपोर्ट तैयार करते हुए पीड़ित को हर संभव संबंधित मदद की जाएगी।



