‘गंदे धंधे का रैकेट चलाते हो’: 23 साल के युवक को अचानक आया फोन, केस दर्ज होगा; बचना चाहते हो…और हो गया कांड

SHARE:

दिल्ली-एनसीआर में साइबर ठगों का जाल फैलता ही जा रहा है। ताजा मामला फरीदाबाद से आया है। जहां पर एक 23 साल के युवक को ठगों का फोन आया और केस दर्ज करने की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए।

सेहतपुर इलाके के रहने वाले 23 साल के युवक से साइबर ठगों ने गंदा धंधा चलाते हो। केस का डर दिखाकर 1.82 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ तो शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को यह शिकायत देने वाला युवक सेहतपुर इलाके की सरस्वती एन्क्लेव कॉलोनी का रहने वाला है। युवक ने पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है। युवक का कहना है कि आठ जुलाई को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने युवक पर आरोप लगाया कि तुम गंदे धंधे का रैकेट चलाते हो और गंदी साइट देखते हो। तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है और इसके चलते तुम पर केस दर्ज किया जा रहा है। केस से बचना चाहते हो तो रुपये ट्रांसफर करने होंगे। यह कहकर युवक से 1.82 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा।

निजी कंपनी की अकाउंटेंट से 1.04 लाख ठगे

जवाहर कॉलोनी इलाके में रहने वाली निजी कंपनी की अकाउंटेंट से टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी कर ली गई। महिला का कहना है कि सात से 12 मई के दौरान आरोपियों ने उससे 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला ने घर बैठे कमाई का विज्ञापन देखा था। इसके बाद ठगों से संपर्क हुआ और फिर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर उनसे ये ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

परिचित बनकर महिला से 80 हजार ठगे

बल्लभगढ़ सेक्टर-चार इलाके की रहने वाली महिला से परिचित बनकर 80 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला का कहना है कि 23 जनवरी को उन्हें एक नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने परिचित बनकर बात की और कहा कि मैं किसी से आपको रुपये ट्रांसफर करा रहा हूं, आप वो रुपये मुझे ट्रांसफर कर देना। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करने के फर्जी मैसेज महिला को भेजे। भरोसा कर महिला ने 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि महिला के खाते में तो रुपये आए ही नहीं थे। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *