किन्नी टाइम:मॉर्निंग की ताजा खबर, 04 अगस्त: कनाडा की चमकी किस्मत, दिल्ली में नाइजीरियाई लोगों के शव मिले, आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों को पीटा: पढ़ें अपडेट्स

SHARE:

🌲दिल्ली हाईकोर्ट में कार्ति चिदंबरम की CBI की FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई आज

भूपेश बघेल और उनके बेटे की गिरफ्तारी और जांच के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर…🌲1 अमेरिका में ज्‍यादातर नए आईफोन ‘मेड इन इंडिया’

🌻ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर नए आईफोन भारत में बने हैं। उन्होंने यह बात डोनाल्ड ट्रंप की ऐपल की मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी की आलोचना के बावजूद कही। भारत अब अमेरिका के लिए आईफोन बनाने का मुख्य केंद्र बन गया है। वहीं, चीन अब गैर-अमेरिकी क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा है।

🌲2 चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस

🌻चुनाव आयोग ने RJD नेता तेजस्वी यादव को दो अलग-अलग वोटर आईडी नंबर होने पर नोटिस भेजा है। आयोग ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव की ओर से जिस EPIC नंबर का जिक्र किया गया है वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था।

🌲3.आर्मी अफसर ने स्पाइस जेट के कर्मचारियों को पीटा

🌻श्रीनगर से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में आर्मी के एक अफसर द्वारा कथित तौर पर तय लिमिट से अधिक हैंड बैगेज ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। एयरलाइंस का कहना है कि जब आरोपी आर्मी अफसर को यह समझाने की कोशिश की गई कि उनका हैंड बैगेज बहुत अधिक है। खबर विस्तार से

🌲4 भारत का मखौल उड़ा ट्रंप ने किया ब्‍लंडर… बयान पर घिरे

🌻अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 25% टैरिफ लगाने और उसे ‘डेड इकॉनमी’ बताने के बाद चौतरफा आलोचनाओं से घिर गए हैं। टेस्टबेड के प्रेसीडेंट किर्क लुबिमोव ने इसे बड़ी भू-राजनीतिक भूल बताते हुए कहा कि यह चीन के बढ़ते प्रभुत्व को कम करने की अमेरिकी रणनीति के खिलाफ है।

🌻5.कनाडा की चमकी किस्मत… मिला सोने-तांबे का भंडार

🌲कनाडा के उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया में तांबे और सोने के भंडार का पता चला है। जमीन की सतह से केवल 59 फीट नीचे इन कीमती धातुओं की खोज हुई है। इसने कनाडा के खनिज क्षेत्रों में दुनिया की रूचि को फिर से जगा दिया है। ऑरोरा नाम के इस स्थल पर 2024 से पहले कभी ड्रिलिंग नहीं की गई थी, अब यहां बड़ी कामयाबी मिली है।

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें

🌻1.गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की मौत
2.दिल्ली में दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव मिले
3.ईरान के परमाणु कार्यक्रम को मिला पाकिस्तान का साथ
4.दो रुपये में इलाज करने वाले रायरू गोपाल का निधन
5.भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों को रद्द करने जा रहा है?

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें

🌻1.सऊदी अरब ने एक ही दिन में 8 लोगों को फांसी पर लटकाया
2.US दगाबाज, दांव पर रूस का भरोसा… कितना बड़ा जोखिम?
3 EPFO में फंसा 90,000 करोड़ क्‍यों नहीं निकल रहा?
4.ईरानी दूतावास ने फ्रेंडशिप डे पर इंडिया के लिए खोल कर रख दिया दिल
5ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ और पाकिस्तान से मैच खेल रहे हैं…

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *