इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ी, आंतों में सूजन के बाद घर पर आराम

SHARE:

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। उनके कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, नेतन्याहू की आंतों में सूजन पाई गई है, जिसकी मुख्य वजह खराब भोजन और डिहाइड्रेशन मानी जा रही है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें तरल पदार्थ देने की सलाह दी है। 75 वर्षीय नेतन्याहू इस समय अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और यहीं से सरकारी कार्यों को संभाल रहे हैं।

चौंकाने वाला सवाल: देश के प्रधानमंत्री को परोसा गया खराब खाना?

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि एक देश के प्रधानमंत्री को आखिर खराब खाना कैसे परोसा जा सकता है? सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल के बावजूद ऐसी चूक पर हैरानी जताई जा रही है।
यह घटना नेतन्याहू की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक प्रशासनिक सतर्कता को लेकर भी कई सवाल उठाती है।

पहले भी झेल चुके हैं स्वास्थ्य समस्याएं

यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ी है।

2023 में उन्हें हार्ट की समस्या के चलते सर्जरी करानी पड़ी थी।

उन्हें पेसमेकर भी लगाया गया था।

इससे पहले प्रोस्टेट सर्जरी भी की जा चुकी है।

इन स्थितियों में जब भी उनकी तबीयत बिगड़ी, न्याय मंत्री यारिव लेविन ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

जनवरी 2023 में बताया गया था “पूरी तरह स्वस्थ””

जनवरी 2023 में नेतन्याहू की स्वास्थ्य रिपोर्ट सार्वजनिक की गई थी, जिसमें उन्हें “पूरी तरह स्वस्थ” घोषित किया गया था। यह रिपोर्ट उनकी निजी चिकित्सा टीम द्वारा जारी की गई थी, कोई आधिकारिक सरकारी मेडिकल रिकॉर्ड नहीं था। उस समय उनका पेसमेकर ठीक से काम कर रहा था, और कोई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम नहीं बताया गया था।

स्वास्थ्य समस्याओं के बीच भी हमास पर जारी है इज़रायली कार्रवाई

भले ही नेतन्याहू की तबीयत ठीक न हो, लेकिन इज़रायली सेना का हमास पर हमला लगातार जारी है। सेना ने दावा किया है कि उन्होंने हमास के एक वरिष्ठ कमांडर बशर थाबेत को मार गिराया है, जो संगठन के हथियार अनुसंधान और विकास का प्रमुख था। इसके अलावा सेना ने आतंकियों की सुरंगों, हथियार भंडार और ढांचों को भी नष्ट करने की पुष्टि की है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *