2025 के महाकुंभ में प्रयागराज की गलियों से माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा भोसले की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि आज वह फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। कंजी आंखें, मासूम चेहरा और अलग अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा अब एक एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उनका नया लुक इस बदलाव को साफ दर्शाता है।
वेस्टर्न लुक में मोनालिसा का नया अंदाज
हाल ही में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वेस्टर्न ड्रेस और काले चश्मे में स्टाइलिश अंदाज में वॉक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यूजर्स का कहना है कि वायरल गर्ल अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं और अब उनमें स्टार वाली चमक साफ झलकने लगी है।
फैंस की दीवानगी: पिछोरे में लगी भीड़
मोनालिसा की लोकप्रियता अब सोशल मीडिया से निकलकर ज़मीन पर भी दिखाई देने लगी है। हाल ही में वह मध्य प्रदेश के पिछोरे पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर जमा हो गए और तस्वीरें क्लिक कराईं। इससे साफ है कि मोनालिसा अब सिर्फ एक वायरल चेहरा नहीं, बल्कि एक उभरती हुई सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।
शुरू हुई पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग
मोनालिसा ने इटावा में अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी मणिपुर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें संघर्ष, साहस और एक प्रेम कहानी का समावेश है।
सेट से मोनालिसा की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने किरदार में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, को-स्टार्स अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी भी नजर आए।
सनोज मिश्रा का बयान: “सत्य की जय हो”
फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,
“जनता जनार्दन की जय हो, सत्य की जय हो, विरोधियों और साजिशकर्ताओं को सद्बुद्धि मिले और सभी को जवाब मिले इसी आशा के साथ मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।”
उनके इस बयान से साफ है कि फिल्म में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है।








