दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते तक बादल, रुक-रुककर बारिश की संभावना

SHARE:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में आने वाले सप्ताह भर तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
इस मौसम से गर्मी में राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ह्यूमिडिटी (नमी) और जलभराव की समस्या भी लोगों को परेशान कर सकती है।

इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
आज मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में शामिल हैं:

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर
यहां तेज बारिश के साथ गर्जन, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बाढ़ से बिगड़े हालात, इन राज्यों में हाई अलर्ट
लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इन राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है:

असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा

कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है।

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने का खतरा
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटना और बिजली गिरने का बड़ा खतरा बना हुआ है।
वहीं, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड की नदियां भी उफान पर हैं।

इन राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार में आकाशीय बिजली गिरने का खास अलर्ट जारी किया गया है।

नागरिकों को मौसम विभाग ने खुले में न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश
कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे कृषि पर असर पड़ सकता है।

झारखंड, राजस्थान, लद्दाख में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की कमी दर्ज की गई है।

गुजरात में भारी बारिश, सामान्य से 64% ज्यादा
गुजरात में 388 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से 64% अधिक है।
देश के कई हिस्सों जैसे दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम आदि में अब तक की बारिश सामान्य दायरे में रही है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *