गाजियाबाद: होटल में ऑनलाइन अश्लीलता फैलाकर ठगी करते दो युवतियों सहित तीन पकड़े, तीन पुलिस को चकमा देकर भागे

SHARE:

गाजियाबाद: होटल में ऑनलाइन अश्लीलता फैलाकर ठगी करते दो युवतियों सहित तीन पकड़े, तीन पुलिस को चकमा देकर भागे

रेलवे स्टेशन से सटे बजरिया क्षेत्र के एक होटल में ऑनलाइन वीडियो में अश्लील हरकत करके ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। होटल के कमरे से लैपटॉप, फर्जी आईडी, अश्लील सामग्री और उपकरण बरामद किए गए है।

पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर रखा गया है। एक वेबसाइट पर सीधे आनलाइन वीडियो डालने का काम हो रहा था। फर्जी नाम से आइडी बनाई गई थी। पुलिस ने दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो युवती और मास्टरमाइंड सहित तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *