Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

SHARE:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जाएगी। भोजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

243 सीटों पर लड़ने का ऐलान, NDA की जीत को बताया लक्ष्य

चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से NDA से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है।

‘जंगलराज’ को लेकर कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भोजपुर की सभा में चिराग पासवान ने तथाकथित ‘जंगलराज’ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम ‘जंगलराज’ की बात करते हैं, तो लोग इसे केवल RJD से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार के उस दौर में दोनों दल सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला।

 

‘भारत रत्न’ को लेकर भी किया सरकार का बचाव

सभा के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष किया, उसे सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। यह फैसला हमारे सामाजिक समरसता के संकल्प का प्रमाण है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *