दक्षिणी दिल्ली 5 जून : बीआरटी कॉरिडोर स्थित सीएनजी पंप के पास बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपित छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 15 मई को दिनदहाड़े हुई आया नगर निवासी अरुण लोहिया हत्याकांड में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार पुलिस को दोनों बदमाशों के वहां आने की सूचना मिली थी। रात को दोनों आरोपित बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को फंसता देख आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों ओर से चली गोलियों के बीच आरोपी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं।
Delhi Police Encounter: दिल्ली के शेख सराय रेड लाइट के पास देर रात पुलिस और बदमाश के बीच खूब चली गोलियां, मुठभेड़ दो घायल pic.twitter.com/Pw2KLRdFGV
— Monu Kumar Jha (@MonuKumarJ20785) June 5, 2025
मौके पर फारेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने कहा है कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।




