नोएडा में कार सवार का कहर: युवक को मारी टक्कर, तीन से चार फीट उछलकर नाले में गिरा, वीडियो वायरल

SHARE:

नोएडा 3 जून : नोएडा के सेक्टर 53 में तेज रफ्तार थार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवक तीन चार फीट उछलकर नाले में जा गिरा। हादसे के बाद थार सवार भाग निकाल। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

उसके सिर पर चोट लगी हुई है। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार थार सवार उसे टक्कर मारता है और युवक नाले में जाकर गिर जाता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *