Meerut: धमाका हुआ और भरभराकर गिर गई छत! पुराने मकान में विस्फोट से मची अफरा-तफरी, बच्ची घायल

SHARE:

मेरठ 3 जून : मेरठ में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदयान में अचानक धमाके के बाद एक पुरानी छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिशान नामक व्यक्ति का मकान काफी पुराना था। मकान के अंदर चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उनमें से तीन हल्के और एक बेहद तेज धमाका था। तेज धमाके के कुछ ही पलों बाद मकान की छत जमीन पर आ गिरी।

धमाके के कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं, जिससे लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुतली बम विस्फोट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरा मामला अभी जांचाधीन है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर में विस्फोटक किस उद्देश्य से रखा गया था। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *