ओडिशा में विजिलेंस अफसरों सरकारी इंजीनियर के दो फ्लैट से दो करोड़ रुपये नकदी और किए आभूषण बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

SHARE:

ओडिशा में विजिलेंस अफसरों ने शुक्रवार को एक सरकारी इंजीनियर के दो फ्लैट से दो करोड़ रुपये नकदी और आभूषण बरामद किए। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच को पहुंची टीम ने जब इंजीनियर के फ्लैट को खंगाला तो नोटों के बंडल मिलने शुरू हो गए। इस बीच इंजीनियर ने अफसरों को आता देख खिड़की से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि बाद में इनको बरामद कर लिया गया। अफसरों की जांच जारी है। शुक्रवार को ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर के प्लान रोड्स आरडब्ल्यू डिवीजन के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की।

भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद
इस दौरान उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि सारंगी के अंगुल स्थित आवास से 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए। अफसरों ने बताया कि सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। गवाहों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई। सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया था। विशेष न्यायाधीश विजिलेंस की ओर से वारंट जारी किए जाने के बाद एक साथ छापेमारी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता टीम ने अंगुल के करदागड़िया में एक दो मंजिला आवासीय मकान, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैटों का पता लगाया। सारंगी के पैतृक घर और अंगुल जिले में उनके रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है।

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *