सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के यूट्यूबर और पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ अदालत की अवमानना पर शुरु की कार्यवाही,जानें क्या है पूरा मामला

SHARE:

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के यूट्यूबर और पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ अदालत की अवमानना का स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर की पीठ ने इस वीडियो को तुरंत हटाने का आदेश दिया है और चैनल को ऐसा कोई और वीडियो फिर से न डालने की सख्त हिदायत दी है। बता दें कि अजय शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला था जिसमें सुप्रीम कोर्ट के कुछ वरिष्ठ न्यायाधीशों के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। सुनवाई के दौरान मामले में कोर्ट ने कहा कि संविधान बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी देता है,

न्याय पालिका का पहुंची है नुकसान
लेकिन यह आजादी सीमित होती है और इसका इस्तेमाल न्यायपालिका की मानहानि करने के लिए नहीं किया जा सकता। इस तरह की टिप्पणियां अदालत की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और न्यायपालिका की साख को नुकसान पहुंचाती हैं। कोर्ट ने शुक्ला के यूट्यूब चैनल को भी मामले में पक्षकार बनाया है। साथ ही, अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में न्यायालय की सहायता करने को कहा गया है। गौरतलब है कि वीडियो में शुक्ला ने हाल ही में सेवानिवृत्त हुई न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे कोर्ट ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर माना। वहीं मामले में सरकारी पक्ष के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वीडियो को बहुत गंभीर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें देश की सर्वोच्च अदालत की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *