पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वह लाहौर के अनारकली बाजार में घूमते समय छह एक-47 राइफल से लैस सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई नजर आ रही हैं इसी दौरान स्कॉटलैंड के एक यूट्यूबर कैलम मिल भी पाकिस्तान में ही थे सुरक्षाकर्मियों के बीच घिरा देख कैलम ने पूछा कि इतनी सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ी? कैलम मिल का यूट्यूब चैनल ‘कैलम अब्रोड’ है वह मार्च में पाकिस्तान गए थे। अनारकली बाजार में शूट किए गए उनके वीडियो में कई बंदूकधारी लोग दिख रहे हैं, जिनकी जैकेट पर ‘नो फियर’ लिखा हुआ है उसी वीडियो में ज्योति मल्होत्रा भी दिखती हैं जो खुद भी वीडियो बना रही होती हैं कैलम खुद को स्कॉटिश यूट्यूबर बताते हैं। ज्योति पूछती हैं कि क्या यह उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा है कैलम जवाब देते हैं- नहीं, यह पांचवी बार है फिर ज्योति पूछती हैं कि क्या वे भारत भी गए हैं और खुद को भारतीय कहकर पहचान देती हैं . जब कैलम पूछते हैं कि पाकिस्तान की मेहमाननवाजी कैसी लगी, तो ज्योति कहती हैं- बहुत अच्छी है.
कैलम ने बताई कहानी
दरअसल जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, कैलम महसूस करते हैं कि बंदूकधारी लोग ज्योति के ही साथ हैं फिर कैलम कहते हैं, ‘यह वही हैं जिनके साथ सारे सुरक्षाकर्मी हैं मुझे समझ नहीं आता इतनी बंदूकों की क्या जरूरत है देखो, छह बंदूकधारी उसके आसपास चल रहे हैं वीडियो में कुछ और लोग भी दिखते हैं जो पर्यटकों जैसे लग रहे हैं और वे भी ज्योति के साथ हैं. इस वीडियो को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब स्कॉटलैंड का यूट्यूबर अकेले घूम रहे थे, तो ज्योति मल्होत्रा के साथ इतनी सुरक्षा क्यों थी? वे कौन लोग थे जो ज्योति के साथ घूम रहे थे? बंदूकधारी वर्दी में नहीं थे। हालांकि, वे सादे कपड़ों में सुरक्षा हो सकते हैं. यह वीडियो शक को और बढ़ा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में इतना वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया गया. खबरों के मुताबिक, वह वहां हाई-प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जहां वह कथित तौर पर पाकिस्तान के सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मिली. पुलिस का कहना है कि वह भारत लौटने के बाद भी उनके संपर्क में रही. पुलिस अभी ज्योति डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान को क्या जानकारी दी . इसके अलावा, ज्योति की वित्तीय स्थिति भी जांच के दायरे में है पुलिस ने पाया है कि उनकी जीवनशैली उनकी आमदनी से मेल नहीं खाती है. वह हमेशा फर्स्ट क्लास में सफर करती थीं, महंगे होटलों में ठहरती थीं और लग्जरी रेस्तरां में खाना खाती थीं.



