22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, बिहार-यूपी में बरसेंगे बादल; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

SHARE:

नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 22 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले सात दिनों तक कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पूरे सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में इन जिलों पर ज्यादा असर

बिहार के किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं समस्तीपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड भी अलर्ट पर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी तेज बारिश, भूस्खलन और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों पर न रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढे

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह https://kinnitimes.com/?p=31251

नोएडा भूमि मुआवजा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला https://www.facebook.com/share/p/1CmXcMUoeP/

Kinni Times
Author: Kinni Times