हरगोविंद एंक्लेव में DDA की सरकारी जमीन पर दो अवैध बिल्डिंगों का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

SHARE:

 

दक्षिण दिल्ली के हरगोविंद एंक्लेव इलाके में DDA की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दो अलग-अलग स्थानों पर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार CNG पंप के पीछे स्थित क्षेत्र में पहली बिल्डिंग C-49 के साथ और दूसरी “Sky Touch Salon” के पास खड़ी की जा रही है।

आरोप है कि उक्त स्थान DDA की सरकारी जमीन है, जिस पर बिना वैध स्वीकृति बेसमेंट सहित व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और भारी खुदाई भी की गई है।

मामले में कुछ राजस्व अधिकारियों की कथित भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि

1. संजीव – पटवारी (साकेत) मोबाइल नंबर 7042517148

2. दीपक – रीडर, डीसी (साउथ) मोबाइल नंबर 8130830290

3. कार्तिक पटवारी DDA – मोबाइल नंबर 9560054110

पटवारी और राजस्व कार्यालय से जुड़े कर्मियों की मिलीभगत से यह निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायत में मांग की गई है कि:

  • तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए,
  • अवैध निर्माण को रोका जाए,
  • भूमि रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए,
  • और यदि अनियमितता पाई जाए तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • फिलहाल संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण माना जाएगा।
Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *