राजपुर में DDA की करोड़ों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कमर्शियल बेसमेंट निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय शिकायत

SHARE:

दक्षिण दिल्ली के राजपुर क्षेत्र में DDA की सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और कमर्शियल बेसमेंट निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार C No. 488, खसरा नंबर 152/153/154, एमसीडी स्कूल के पास, नियर मोहल्ला क्लीनिक, गांव मैदानगढ़ी, तहसील साकेत, थाना मैदानगढ़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेसमेंट की खुदाई कर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है।

शिकायत में दावा किया गया है कि संबंधित जमीन DDA के अधीन सरकारी भूमि है, जिस पर बिना वैध अनुमति कब्जा कर निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि मौके पर भारी मशीनरी से खुदाई कर बेसमेंट तैयार किया जा रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, DDA उपाध्यक्ष, नगर निगम और राजस्व विभाग सहित कई उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी गई है। शिकायत में राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है तथा रिश्वत लेकर निर्माण कार्य को संरक्षण देने की बात कही गई है।

शिकायत में मांग की गई है कि:

तत्काल FIR दर्ज कराई जाए,

अवैध निर्माण और बेसमेंट खुदाई को रोका जाए,

सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए,

और पूरे मामले की जांच एंटी करप्शन ब्रांच या उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए।

फिलहाल संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सरकारी भूमि पर बड़े स्तर के अतिक्रमण और भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर प्रकरण साबित हो सकता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *