स्वागत है आपका आज के विशेष राशिफल में

SHARE:

♈ *मेष राशि*
आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

♉ *वृषभ राशि*
करियर में नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। परिवार के बुजुर्गों और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।

♊ *मिथुन राशि*
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता और समझदारी बनाए रखें।

♋ *कर्क राशि*
नौकरी और व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट्स या अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लें।

♌ *सिंह राशि*
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

♍ *कन्या राशि*
कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। यदि ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। लंबे समय बाद मन प्रसन्न रहेगा और कला-साहित्य के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

♎ *तुला राशि*
कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय मामलों में दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है.

♏ *वृश्चिक राशि*
आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। नए कौशल सीखने और ट्रेनिंग लेने का समय है, जो भविष्य में लाभ देगा। मित्रों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

♐ *धनु राशि*
कार्यस्थल पर वरिष्ठों और अधिकारियों की सलाह का सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियां सामान्य से बेहतर रहेंगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।

♑ *मकर राशि*
पद, प्रतिष्ठा और तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पेशेवर प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

♒ *कुंभ राशि*
कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव का निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और खान-पान को संतुलित रखें।

♓ *मीन राशि*
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी सफलता दिला सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढे

ईरानी राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा https://kinnitimes.com/?p=30536

Kinni Times
Author: Kinni Times