♈ मेष राशि
आज व्यवसाय में किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और अपनी रणनीति किसी से साझा न करें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

♊ मिथुन राशि
आज आपका दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। नए आइडियाज और व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
♋ कर्क राशि
कार्यस्थल पर सूझबूझ के साथ फैसले लें और नियमों का पालन करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, संयम आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और अचानक धन लाभ भी संभव है।
♍ कन्या राशि
नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के शानदार अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है।
♎ तुला राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशि
सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। अनावश्यक विवाद और बहस से दूर रहें। धैर्य और शांत स्वभाव आज आपके लिए सबसे बड़ा हथियार होगा।
♐ धनु राशि
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। साझेदारी वाले कामों में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
♑ मकर राशि
कार्यस्थल पर नई सफलताएं आपका इंतजार कर रही हैं। आर्थिक उन्नति के शानदार अवसर मिलेंगे और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।
♒ कुंभ राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। दूसरों के साथ खुशियां बांटेंगे, लेकिन धन संबंधित मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
♓ मीन राशि
आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा।
आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत https://kinnitimes.com/?p=30400







