उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी नमी के प्रभाव से सोमवार को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई स्थानों पर तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में हवाओं की रफ्तार 93 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। पालम क्षेत्र में सबसे अधिक 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण तथा अरब सागर से आ रही नमी से भरी दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण यह मौसम प्रणाली विकसित हुई। इसी वजह से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली।

गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली। राजस्थान के कई जिलों में भी तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को भी बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत
G-7 समिट में शामिल होंगे PM मोदी https://kinnitimes.com/?p=30397







