सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास, सिल्वर ₹4.20 लाख के पार, गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त उछाल

SHARE:

कीमती धातुओं की कीमतों ने एक बार फिर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने और चांदी दोनों में तेज़ी का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार शाम ज़बरदस्त उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। सोने की कीमत में करीब 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह ₹9,800 बढ़कर ₹1,75,715 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम का अब तक का ऑल-टाइम हाई भी छू लिया, जबकि दिन का निचला स्तर ₹1,69,882 रहा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,65,915 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी की कीमतों ने भी आग लगा दी है। MCX पर सिल्वर ₹4.20 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *