कर्नाटक रैली में कथित भड़काऊ भाषण के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राउज एवेन्यू कोर्ट ने जवाब मांगा है।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति रूस दौरे पर क्रेमलिन पहुंचे, जहां वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
MOTN सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन को बहुत अच्छा बताया।
MOTN सर्वे में 55 फीसदी लोगों की राय है कि पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी सबसे बेहतर चेहरा हैं।
वाराणसी स्थित बीएचयू में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
MOTN सर्वे में 26 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया।
20 प्रतिशत लोगों का मानना है कि महंगाई एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विफलता रही है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने 9 IED बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया।
MOTN सर्वे: 27 फीसदी लोगों ने कहा कि तेज फैसलों के लिए देश में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है।
अगर आज चुनाव होते हैं तो NDA को 47%, इंडिया ब्लॉक को 39% और अन्य को 14% वोट मिलने का अनुमान है।
सीटों के अनुमान में बीजेपी को 287, कांग्रेस को 80 और अन्य को 176 सीटें मिल सकती हैं।
MOTN सर्वे के अनुसार लोकसभा में NDA को 352, इंडिया गठबंधन को 182 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।
कर्नाटक में पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी देना अनिवार्य किया गया, DGP ने सर्कुलर जारी किया।
एयर इंडिया ने बोइंग को 30 नए फ्यूल-एफिशिएंट नैरो-बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया।
कर्नाटक विधानसभा सत्र को तीन दिन और बढ़ाने का फैसला, अब सत्र बुधवार तक चलेगा।
दक्षिण अफ्रीका में मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत।
अहमदाबाद के घी कांटा इलाके में मकान गिरने से एक महिला की मौत, तीन लोगों के दबे होने की आशंका।
महाराष्ट्र में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।
सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव दिया जा सकता है।
आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस ने लेह एयरबेस पर पैरेलल रनवे तैयार किया।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की।
UGC के नए नियमों पर विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
CJI सूर्यकांत ने कहा—UGC के नए नियमों में भेदभाव की परिभाषा और ज्यादा समावेशी होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगाई, नए आदेश तक 2012 के नियम लागू रहेंगे।
लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
एनसीपी नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।








