🔹 गुयाना में बड़ा हादसा
116 यात्रियों से भरी एक फेरी नदी में पलट गई। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।
🔹 पेरू में भूकंप का कहर
पेरू में 5.5 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
🔹 मानसून सत्र से पहले सियासी हलचल
संसद के मानसून सत्र से पहले टीएमसी के 20 बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय को लेकर बड़ा फैसला आने की संभावना है।
🔹 CNG फिर हुई महंगी
लगातार पांचवीं बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है। अहमदाबाद में अब एक किलो सीएनजी की कीमत ₹90.02 पहुंच गई है।
🔹 जॉर्डन का बड़ा दावा
जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने उसके क्षेत्र को निशाना बनाने वाली ईरान की तीन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।
🔹 नागालैंड में लैंडस्लाइड
मोन जिले में भारी भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।
🔹 सोनम वांगचुक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग की है।
🔹 रमेश म्हात्रे न्यायिक हिरासत में
सरेंडर के बाद शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
🔹 बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका
बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने सरेंडर कर दिया।
🔹 वांगचुक को HC से राहत नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मांग खारिज कर दी।
🔹 लॉर्ड्स वनडे
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
🔹 मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला
राज्य कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।
🔹 संसद से जुड़ी बड़ी खबरें
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश करेंगे।
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई।
- सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।
🔹 किरेन रिजीजू का बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि जनता चाहती है कि संसद सुचारू रूप से चले।
🔹 पीवी सिंधु बनीं चैंपियन
भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
🔹 राष्ट्रपति का विदेश दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गई हैं।
🔹 मौसम अपडेट
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
🔹 किसान आंदोलन
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों को पुलिस ने सत्याग्रह स्थल से हटाया।
🔹 पनामा के विदेश मंत्री भारत पहुंचे
पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो नई दिल्ली पहुंचे।
🔹 ईरान-अमेरिका तनाव
- ईरान युद्ध में अब तक 16 अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर।
- अमेरिका ने लगातार आठवीं रात ईरान पर हमले किए।
- ईरान ने उत्तरी इराक में कुर्द विपक्षी ठिकानों पर हमला किया।
- बंदर अब्बास और केशम में जोरदार धमाकों की खबरें सामने आईं।
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की कुर्बानी उनके संकल्प को और मजबूत करती है।
🔹 फीफा वर्ल्ड कप
ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया। कायो साका ने शानदार हैट्रिक लगाई।
🔹 न्यूयॉर्क में मौसम का असर
वर्ल्ड कप फाइनल से एक दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश दर्ज की गई।
🔹 अमित शाह आज कोलकाता में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में ‘म्यूज़ियम ऑफ वर्ड’ का उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढे
तबीयत बिगड़ने पर सरकार का हस्तक्षेप सही, हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से किया इनकार https://kinnitimes.com/?p=31416







