सुप्रीम कोर्ट में खुद पैरवी करने वालों के लिए बने नए नियम, कोर्टरूम में रिकॉर्डिंग पर रोक

SHARE:

सुप्रीम कोर्ट ने अपने मामलों की पैरवी खुद करने वाले (पार्टी-इन-पर्सन) लोगों के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए हैं। यह फैसला हाल ही में एक ऐसे मामले के बाद लिया गया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद पेश होकर कोर्ट में हंगामा किया था।

सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जो लोग अपने केस की पैरवी स्वयं करना चाहेंगे, उन्हें पहले वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की सलाह दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति कोर्टरूम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी बात रखना चाहता है, तो उसे कुछ विशेष नियमों का पालन करना होगा।

नए नियमों के अनुसार, ऐसे लोगों को कोर्ट परिसर में सुनवाई की लाइव-स्ट्रीमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य अदालत की कार्यवाही की गरिमा बनाए रखना और सुनवाई के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करना है।

इन नए दिशा-निर्देशों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है। माना जा रहा है कि इससे भविष्य में अदालत की कार्यवाही अधिक व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सकेगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times