लद्दाख में भारत ने तय किए 28 भौगोलिक स्थानों के नाम, आधिकारिक नक्शे में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू; चीन ने जताई आपत्ति

SHARE:

भारत ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 28 भौगोलिक स्थानों और प्राकृतिक संरचनाओं के नाम मानकीकृत कर उन्हें भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) के आधिकारिक नक्शे पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 अक्टूबर 2026 को इन स्थानों की सूची जारी की थी। इसमें पर्वत चोटियां, पहाड़, दर्रे, ग्लेशियर, घाटियां, नदी, झील और अन्य भू-भाग शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य इन स्थानों की सटीक पहचान सुनिश्चित करना और उनके बारे में आम लोगों की जानकारी बढ़ाना है।

 

भारत के इस फैसले पर चीन ने आपत्ति जताई है। 13 अक्टूबर को चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भारतीय कदम को अवैध और अमान्य बताते हुए कहा कि इससे सीमा के पश्चिमी क्षेत्र पर चीन के दावे में कोई बदलाव नहीं होगा। चीन ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को भी मान्यता नहीं देने की बात दोहराई है

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई