राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ी कार्रवाई

SHARE:

देशभर में सोमवार, 29 जून को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बैंक खातों और लॉकरों की जांच जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

इधर, दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026 लॉन्च कर दी है, जो 1 जुलाई से लागू होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम सभी विभागों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

देश की बड़ी खबरें

  • मई 2026 में भारत की औद्योगिक उत्पादन (Industrial Growth) बढ़कर 5.1% पहुंची, जो अप्रैल में 4.9% थी।
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मंगलवार को भारतीय सेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौरे पर भारतीय समुदाय से मिले और विक्टोरिया स्थित नव शक्ति विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • CBSE ने स्पष्ट किया कि तीन-भाषा नीति मौजूदा 10वीं के छात्रों पर लागू नहीं होगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

  • सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
  • पुलिस ने SBI सहित तीन बैंकों से खातों और लॉकरों की जानकारी मांगी।
  • चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई लोगों को नोटिस जारी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की मांग ठुकराते हुए पूछा—”इतनी जल्दबाजी क्यों?”
  • बार एसोसिएशन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राजनीति

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत और मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
  • कांग्रेस के सभी सांसद अजय राय के नेतृत्व में मंगलवार को अयोध्या जाएंगे।
  • पश्चिम बंगाल में UCC ड्राफ्ट को 2 जुलाई को कैबिनेट में मंजूरी देने की तैयारी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

अपराध और जांच

  • 2021 बंगाल हिंसा-हत्या मामले में CBI ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी गई।
  • जम्मू-कश्मीर के सरला भट्ट हत्याकांड में यासीन मलिक समेत पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।
  • महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

मौसम और हादसे

  • मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और दो घायल।
  • देहरादून में कार एक्सेसरीज की दुकान में आग लगी।
  • पटना के दीदारगंज में वनस्पति तेल गोदाम में भीषण आग।
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, कई इलाके प्रभावित।

अंतरराष्ट्रीय

  • अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के लिए दोहा में बैठक प्रस्तावित।
  • पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई।
  • यूरोप में भीषण गर्मी के चलते फ्रांस में एक हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका।
  • चीन ने जापानी सेना से जुड़े 20 उद्योगों पर कार्रवाई की।
  • अगले सप्ताह तेहरान और दुबई के बीच हवाई सेवाएं फिर शुरू होंगी।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, मौसम, कारोबार और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढे

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: CBI जांच की मांग https://kinnitimes.com/?p=30769

Kinni Times
Author: Kinni Times