बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की आज पटना में बैठक होने वाली है।
छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए खांसी की दवाई लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिका में एक जज ने ट्रंप प्रशासन को झटका देते हुए पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड की तैनाती पर रोक लगा दी है।
जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है।
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा शांति समझौते के लिए वार्ताकारों की टीम मिस्र भेजी है।
हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इजरायल गाजा से वापसी पर सहमत हो गया है और हमास की पुष्टि के बाद युद्धविराम लागू होगा, यह जानकारी ट्रंप ने दी है।
सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर 8 अक्टूबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे।








