दिल्ली–NCR में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज (5 अक्टूबर) बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली–NCR का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 6 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन पूरे 24 घंटे बारिश होने का अनुमान है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी। 7 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 9 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33°C व न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
मॉनसून की विदाई के बाद भी यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। 5 और 6 अक्टूबर को कई जिलों में तेज बारिश और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं। 7 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी हिस्सों तक बादल छाए हुए हैं और हल्की से तेज बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान
दिल्ली–NCR और यूपी के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों—हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।








