ब्रेकिंग न्यूज़ | News Flash

SHARE:

काबुल में बड़ा हमला: पाकिस्तान की बमबारी में 400 तक मौत का दावा, तालिबान की कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच काबुल के एक अस्पताल पर हुए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर है। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान की बमबारी में करीब 400 लोगों की जान गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इसके बाद तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब कूटनीति का समय खत्म हो चुका है।

इधर क्षेत्रीय तनाव के कारण UAE ने एहतियातन अपना एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया था, जिसे बाद में फिर से खोल दिया गया। वहीं इराक की राजधानी बगदाद में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई और अमेरिकी दूतावास पर कात्यूशा रॉकेट से हमला किए जाने की खबर सामने आई है।

अमेरिका-ईरान तनाव भी लगातार बढ़ता दिख रहा है। ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि हमले कर कूटनीतिक रास्ता बंद किया जा रहा है और दुनिया के सामने झूठ फैलाया जा रहा है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर ईरान को परमाणु हथियार मिला तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरा होगा।

दूसरी ओर UAE में एक बड़े ड्रोन हमले के बाद शाह ऑयल फील्ड में आग लगने की खबर है, हालांकि किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

देश की खबरों की बात करें तो हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और बीजेपी के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की है। वहीं संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के दो आरोपियों की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

इसके अलावा ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर भी आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई तय है, जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली में राज्य के सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *