ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 20 दिसंबर 2025

SHARE:

 

अमेरिकी सेना ने सीरिया में आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। “ऑपरेशन हॉकआई” के तहत आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। पेंटागन ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में दो अहम नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का पर्दाफाश किया गया है, जहां से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना करेंगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *