ब्रेकिंग न्यूज़ | News Flash 12 जनवरी 2026

SHARE:

* ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान—कहा, अगर अमेरिका ने नियंत्रण नहीं लिया तो रूस या चीन वहां कब्जा कर सकते हैं।

* गुजरात दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से अहम द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

* ईरान को इंटरनेट उपलब्ध कराने की अटकलें तेज—डोनाल्ड ट्रंप बोले, स्टारलिंक पर विचार संभव, एलन मस्क से हो सकती है बातचीत।

* करूर भगदड़ मामले में जांच तेज—अभिनेता विजय आज दिल्ली में CBI के सामने पेश होंगे।

* अमेरिका के लॉस एंजेलिस में खामेनेई विरोधी रैली के दौरान ट्रक घुसा, कई लोगों के घायल होने की आशंका।

* अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में आज ऐतिहासिक सुनवाई—म्यांमार पर रोहिंग्या नरसंहार के आरोपों पर बहस शुरू।

* ईरान में हालात गंभीर—मानवाधिकार संगठनों का दावा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों समेत 500 से अधिक लोगों की मौत।

* अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आगाज।

* यूक्रेन को समर्थन—ब्रिटेन बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की तैयारी में।

* ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने का दावा।

* PMK संस्थापक रामदास चुनाव आयोग पहुंचे, अंबुमणि रामदास के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।

* तेहरान प्रोटेस्ट के दौरान भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की खबरों को ईरानी राजदूत ने बताया फर्जी।

* ISRO आज EOS-N1 ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

* केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आधिकारिक दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *