ब्रेकिंग न्यूज़ — News Flash 03 दिसंबर 2025

SHARE:

🔸दिल्ली में हवा ‘बहुत खराब’
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ा। AQI 342 दर्ज, लोगों को घर से बाहर कम निकलने की सलाह।

🔸भारत-रूस संबंधों में नई मजबूती के संकेत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल भारत पहुंचेंगे, साथ में उनके सात मंत्री भी आएंगे। ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन पर समझौते की उम्मीद। दिल्ली में हाई-लेवल बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव के बीच अहम चर्चा होगी।

🔸तमिलनाडु में परंपरा को मिली राहत
हाईकोर्ट ने तिरुपरंकुंद्रम मंदिर क्षेत्र में दीप जलाने की अनुमति दी।

🔸इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बाधा
नवंबर माह में 1,232 उड़ानें रद्द होने की DGCA ने पुष्टि की।
दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाइट्स रद्द और देरी का सिलसिला जारी।

🔸यूपी का चर्चित मामला
रामपुर जेल में बंद आज़म ख़ान ने परिजनों से मिलने से इनकार किया।

🔸झारखंड में राहत की खबर
झारखंड CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत — ED समन में शारीरिक उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं।

🔸नेवी डे का जश्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरुवनंतपुरम में ऑपरेशनल कार्यक्रम में शामिल हुईं।

🔸राष्ट्रीय सुरक्षा
193 अग्निवीर लद्दाख स्काउट्स में शामिल, जल्द चीन सीमा पर तैनाती।

🔸छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियान
बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद।

🔸रणवीर सिंह पर कानूनी शिकायत
कर्नाटक में ‘दैव’ परंपरा का अपमान करने का आरोप।

🔸क्रिकेट अपडेट — भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
* रायपुर वनडे में भारत ने 359 का विशाल लक्ष्य दिया।
* कोहली का करियर का 53वां शतक।
* ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक जमाया।
* सूर्यकुमार यादव बने टी20 कप्तान।
* टीम इंडिया का नया T20 जर्सी लॉन्च।

🔸आर्थिक झटका
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर — 90 के पार।

🔸दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती
मॉनिटरिंग के लिए नई कमेटी बनेगी, वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स होंगे शामिल।

🔸बड़े राजनीतिक घटनाक्रम
* संसद में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की महत्वपूर्ण बैठक
* BJP अध्यक्ष चुनाव पर मंथन
* अहम बयान: “MCD उपचुनाव के बाद जनता का भरोसा AAP की ओर बढ़ा” — केजरीवाल

🔸कानूनी कार्रवाई
रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की।

🔸UP STF की बड़ी कार्रवाई
80 लाख की सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार।

🔸महाराष्ट्र विधानसभा सत्र
8 से 14 दिसंबर — वीकेंड पर भी कामकाज।

🔸दिल्ली यूनिवर्सिटी में बम की धमकी
दो कॉलेजों को ईमेल पर धमकी, सुरक्षा बढ़ी।

🔸अवैध घुसपैठ पर सख्ती
UP सरकार ने जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए।

🔸MCD उपचुनाव नतीजे
* BJP — शालीमार बाग से अनीता जैन की जीत
* कांग्रेस — संगम विहार में जीत
* अन्य वार्डों में AAP और BJP में कांटे की टक्कर

🔸मौसम अलर्ट
तमिलनाडु में ‘दित्वाह’ तूफान का असर — 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *