दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर
राजधानी और एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
गाजा पर इजरायल का दावा
इजरायल ने गाजा में हमास के शीर्ष कमांडर राद साद को मार गिराने का दावा किया है। हालात को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
मणिपुर हिंसा पर BJP की अहम बैठक
दिल्ली में आज बीजेपी मणिपुर हिंसा को लेकर राज्य के विधायकों के साथ चर्चा करेगी। बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन संभव है।
पुडुचेरी में नई पार्टी का ऐलान
‘लॉटरी किंग’ के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन आज पुडुचेरी में नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे।
खेल जगत की बड़ी खबरें
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 मुकाबला आज खेला जाएगा।
वहीं, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच भी आज होगा।
मेसी का मुंबई दौरा
फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी आज मुंबई पहुंचेंगे और वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
UP बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष
लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की संभावना है।
कांग्रेस की रैली आज
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की जाएगी।







