ब्रेकिंग न्यूज़ | 20 अक्टूबर 2025

SHARE:

🔹 फ्रांस में बड़ी चोरी, लूवर म्यूज़ियम बंद
पेरिस स्थित मशहूर लूवर संग्रहालय में नेपोलियन युग के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। चोरी की जांच के चलते म्यूज़ियम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

🔹 वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारत को हार
महिला विश्व कप में इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में भारतीय टीम जीत से बस एक चौका दूर रह गई।

🔹 कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

🔹 जम्मू-कश्मीर में पांच भगोड़े गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम और पुलवामा जिलों से पांच भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर लंबे समय से पुलिस को चकमा देने का आरोप था।

🔹 जेलेंस्की से ट्रंप की मुलाकात
व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा—“अगर पुतिन चाहें तो वो तुम्हें बर्बाद कर देंगे।” इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छिड़ गई है।

🔹 तेजप्रताप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। उन पर पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया गया है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *