ब्रेकिंग न्यूज़ – 19 नवंबर 2025

SHARE:

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों नेता कल होने वाले शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे और G20 लीडर्स समिट में भाग लेंगे।

मुजफ्फरपुर से दुखद खबर—समाजवादी चिंतक सच्चिदानंद सिन्हा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

नीतीश कुमार के शपथग्रहण कार्यक्रम के कारण गांधी मैदान के आसपास के सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे। वहीं, शपथ तक नीतीश कुमार कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

बांग्लादेश के NSA ने दिल्ली में NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की और उन्हें अपने देश आने का निमंत्रण दिया।

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया गया। NIA ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में लिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम अजित पवार भी अर्जेंट मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे।

मुंबई की 8 मंजिला इमारत में 5वीं मंजिल पर आग लगी, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची।

NDA ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री दिल्ली पहुंचे, जहां MEA के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ग्रेटर नोएडा में शटरिंग खोलते समय लेंटर गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए।

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 50 से ज्यादा नक्सलियों को गुप्त ऑपरेशन में पकड़ा।

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने POCSO मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को समन भेजा।

कोलंबो में खराब मौसम के कारण दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तिरुवनंतपुरम डायवर्ट की गईं।

संभल में हरिहर सेना ने विवादित जामा मस्जिद की परिक्रमा करने का ऐलान किया, जिस पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत सीमा पर हमला कर सकता है।

जापान के ओइता शहर में भीषण आग लगने से 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गईं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *