ब्रेकिंग न्यूज़ – ताज़ा बड़ी खबरें

SHARE:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जल्द इज़रायल दौरे पर जाएंगे, जहां ट्रेड, टेक्नॉलोजी और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अमेरिका और दुनिया के लिए किए गए उनके सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत आने वाले हैं, जहां वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के गुजरात दौरे पर रवाना होंगे, जहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बिहार में आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि कुत्तों के हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा।

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को फिर आगे बढ़ाने की तैयारी, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जल्द बातचीत शुरु करेंगे।

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर अदालत में कल सुनवाई होगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *